फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ठेका दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सलेमपुर गांव निवासी सौरभ सिंह को सोलर लाइट का ठेका दिलवाने के नाम पर ठगों ने 29 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद भी जब ठेका नहीं मिला तो रुपये लौटाने की मांग की। इस पर ठग मारपीट और गाली-गलौच पर आमादा हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी सौरभ से 2022 में तीन लोगों ने इलाहाबाद, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी में सोलर लाइट लगवाने का ठेका दिलाने के नाम पर कई किस्तों में बैक खाते से 29 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। विश्वास में लेने के लिए ठगों ने तत्कालीन सरकार में एक केंद्रीय मंत्री का फर्जी पैड भी दिखाया। जिसमें ठेका देने की बात कही गई थी। काफी समय बाद भी जब ठेका नहीं मिला तो पीड़ित ने धनराशि लौटाने की मांग की। इस पर गाली-गलौच पर उतर आए। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें