फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कैंप में 28 हजार की हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। स्थानीय कस्बा में आयोजित बिजली कैंप में 13 बकाएदारों से 28 हजार 763 रुपये बकाए की वसूली की गई। वहीं इस दौरान चलाए गए चेकिंग अभियान में 17 की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

राजस्व वसूली को बढ़ाने, लाइन लॉस रोकने के उद्देश्य से बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिह के निर्देश पर रविवार को शिकारगंज कस्बा में बिजली शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 बिजली उपभोक्ताओं से 28 हजार 763 रुपये की वसूली की गई। एसडीएओ अनिल सिंह की देख रेख में आयोजित शिविर में शिकारगंज कस्बा में तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ चेंज, पांच लोगों का आरडीएफ, तीन का आईडीएफ हुए विद्युत बिल ठीक किया गया। चार उपभोक्ताओं का रीडिंग पोस्ट दो का मीटर लगाने की कार्रवाई भी की गई। कैंप के दौरान कस्बा में 28 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें 17 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बिजली मूल्य उपभोक्ताओं से वसूली के लिए टीम गठित की गई है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी तृतीय अनिल सिंह, शशिप्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश, रविंद्रनाथ दुबे, लालता, अजय मौर्या, हरिराम वर्मा, राजेश सोनकर, सुरेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें