रोजगार मेले में जिले के 26 युवाओं को नामी कंपनियों की ओर से चयनित कर नौकरी के लिए प्रस्ताव पत्र (ऑफर लेटर) सौंपा गया। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को रेवसा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मेले का आयोजन किया गया।
मेले में जिले भर से कुल 91 युवा शामिल हुए। वहीं, नौकरी देने के लिए तीन नामी कंपनियां आई। जिला रोजगार सहायक अधिकारी गिरिजेश कुमार गुप्ता ने बताया मेले में वाकरू इंटरनेशनल कंपनी ने तीन, गीगा कार्पसोल चार, आशा इंडस्ट्रीज ने आठ और कॅरिअर ब्रिज ने 11 आवेदकों को नौकरी का प्रस्ताव दिया। इस मौके पर संस्थान के सुशील सिंह ने मेले में शामिल युवाओं को निजी व सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। आगामी रोजगार मेलों में अपनी योग्यता अनुसार हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।