फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के 25,203 आवेदन अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत जिले में 25,203 आवेदन लंबित हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने शिक्षण संस्थानों को लंबित आवेदन प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक और उच्च, तकनीकी, चिकित्सा, प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। इसमें संस्थान स्तर पर लंबित आवेदनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण कर उन्हें पोर्टल पर फाइनल सबमिट करने को कहा गया है। निर्धारित समयसीमा के अनुसार कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों के आवेदन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। वहीं, कक्षा 11 और 12 को छोड़कर अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के आवेदनों के लिए 25 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में कक्षा नौ और 10 के 5,471, कक्षा 11 और 12 के 5,472 तथा उच्च शिक्षा और अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के 14,260 आवेदन लंबित हैं। अधिकारी ने संस्थानों को समयसीमा का पालन करते हुए सभी लंबित आवेदनों को जल्द अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें