फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशपुरी-बेचूपुर सहित 25 नए हाट स्पाट, इलाके सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण तेजी से जिले में फैल रहा है। नगरीय इलाके सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से फैल रहे कोरोना ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित पीडीडीयू नगर और चंदौली-सैयदराजा नगर पंचायत है। रविवार की रात आई 38 संक्रमितों की सूची में 10 से अधिक मरीज दीनदयाल उपाध्याय नगर के हैं। सोमवार को कैलाशपुरी, बेचूपुर, मैनाताली सहित ग्रामीण क्षेत्र के 25 इलाकों को हाट स्पाट करते हुए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1152 तक पहुंच गई है। इसमें 292 एक्टिव मरीज हैँ। जबकि इलाज के दौरान 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 849 लोग कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौट चुुके हैँ। पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी, मैनाताली, रविनगर, मुगलचक, बेचूपुर और लोको हास्पीटल में मरीज मिलने से प्रशासन सहित नागरिकों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। नियमताबाद ब्लाक के बिछड़ी, सूजाबाद, पड़ाव, आदर्श नगर, गोधना, हथेरवा, बहादुरपुर के अलावा सकल्डीहा ब्लाक के विभुवनपुर में पाजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह चकिया ब्लाक शिकारगंज, धरदे और शहाबगंज ब्लाक हड़ौरा, सैदूपुर में भी पाजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड नं 9 आजाद नगर, चंदौली ब्लाक बजहा, बबुरी थाना, बिसौरी में मरीज मिले हैँ। सभी को सील कर दिया गया है। धानापुर ब्लाक नरौली, बरहनी ब्लाक में पई, कम्हरिया, नौगढ ब्लाक के देवखत, चंदौली नगर में प्रकाश नगर, सदर कोतवाली के अलावा नगर पंचायत के वार्ड नं 6, विभूति नगर में मरीज मिलने से परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी इलाकों को हाट स्पाट करते हुए सील कर दिया है। वहां सफाई के साथ थर्मल स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें