फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिलिंडर में लीकेज से दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर स्थित फास्ट फूड की दुकान में गैस सिलिंडर में लीकेज के चलते शुक्रवार को आग लग गई। मौके पर मौजूद ऑटो चालक ने बहादुरी दिखाते हुए आग बुझाई गई।
विज्ञापन


पड़ाव चौराहे से पीडीडीयू नगर को जाने मार्ग पर एक फास्ट फूड की दुकान में शुक्रवार को गैस सिलिंडर लीकेज के चलते शुक्रवार को आग भभक गई। इस दौरान दुकान पर मौजूद कर्मचारी अनिल यादव ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह झुलस गया। मौके पर पहुंचे ऑटो चालक राजा ने दोनों गैस सिलिंडर को पास में पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। इससे सिलिंडर की आग बुझ गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने दुकान में पानी फेंक आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें