फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से 25 एकड़ गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के असना और बकौड़ी गांव के सिवान में गेहूं कटाई के दौरान हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हार्वेस्टर सहित एक दर्जन किसानों की करीब 25 एकड़ फसल राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बकौड़ी और असना गांव के सिवान में बकौड़ी गांव निवासी मोहनलाल उपाध्याय के खेत में गांव के ही मृत्युंजय उपाध्याय के हार्वेस्टर से कटाई हो रही थी। उनकी फसल लगभग कट चुकी थी। उसी दौरान हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल के साथ हार्वेस्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग काफी काफी फैल चुकी थी। आग ने असना गांव के नरेंद्र सिंह और उनके चाचा झारकंडे सिंह समेत असना गांव के एक दर्जन किसानों की 25 एकड़ फसल के साथ उनके सपनों को राख कर दिया। घटना में वीरेंद्र सिंह की तीन एकड़, विजय शंकर सिंह की तीन एकड़, दीपक सिंह की ढाई एकड़, राम अकबाल सिंह की ढाई एकड़, राजेंद्र सिंह की छह एकड़, बचाऊ सिंह की एक एकड़, मनीष सिंह की एक एकड़, विश्वनाथ बिंद की एक एकड़ और पप्पू व अंगद बिंद आदि की 25 एकड़ फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें