फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेनों में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, सीटों के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर और जम्मू जाने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पीडीडीयू जंक्शन से होकर दस जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई है लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही हैं। ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के बाद स्कूलों में छूट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में लोगों ने पहाड़ी इलाकों में घूमने की योजना तैयार की है। जिले से बड़े पैमाने पर लोग चार धाम यात्रा के साथ, कश्मीर, ऊटी, हिमाचल प्रदेश, पूर्वाेत्तर राज्यों के भ्रमण की योजना बना रहे हैं। इसके लिए ट्रेनों में सीट तलाश रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पहले से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। वहीं कुछ नई ट्रेनें भी चली हैं। बावजूद इसके कश्मीर, देहरादून, हरिद्वार, पूर्वाेत्तर राज्यों के लिए अधिकतर ट्रेनों में सीट भरी हुई है। एसी कोच में जगह नहीं है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में तीन जुलाई तक सीट उपलब्ध नहीं है। तीन जुलाई को थर्ड एसी में दस नंबर वेटिंग है। यही हाल अर्चना एक्सप्रेस का है। इसमें 16 जुलाई तक थर्ड एसी में सीटें नहीं हैं। 16 जुलाई को एक नंबर वेटिंग दिखा। हिमगिरी एक्सप्रेस में भी तीस जून तक सीट नहीं है। स्लीपर में छह जुलाई को एक सीट उपलब्ध दिखा। वहीं इकॉनामी कोच में छह जुलाई को हिमगिरी में एक सीट उपलब्ध दिखा। पूर्वाेत्तर राज्यों के लिए गुवाहाटी के लिए पीडीडीयू जंक्शन से छह से सात ट्रेनें जाती हैं। डिब्रूगढ़ राजधानी में नौ जून तक थर्ड एसी में सीट रिग्रेट है। ब्रह्मपुत्र मेल में इकाेनामी क्लास में आठ जून को सीट उपलब्ध है। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में दस जून तक सीटे उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें