फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

244 लोग किए गए पाबंद

Sat, 07 Jan 2017 12:54 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन से काली फिल्म उतारती पुलिस।
विज्ञापन
विधान सभा निर्वाचन के तहत चुनाव में बाधा उत्पन्न करने की आशंका पर संवेदनशील इलाके से 244 लोगों को 107/16  में पाबंद किया गया है वहीं 12 को जिला बदर करने की कार्रवाई की जा चुकी  है। पुलिस द्वारा 1200 लोगों के शस्त्र जमा करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी दीपिका तिवारी ने इस संबंध में बताया कि विधान  सभा चुनाव के दौरान पुलिस महकमा चौकस है। खास करके मतदान के दौरान अशांति पैदा कर सकने वालों पर तो  विशेष नजर रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद एसपी ने सभी  थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का  निर्देश जारी किया था, जो या तो दबंग है या अपराधिक गतिविधियों में लिप्त  रह चुके हैं।
एसपी दीपिका तिवारी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में  अपराधिक प्रवित्ति के लोगों के विरुद्ध शतत कार्रवाई जारी है। अब तक 244  लोगों को 107/16 में पाबंद किया गया है। इसके अतिरिक्त 12 को जिला बदर, तीन  के विरुद्घ गैंगेस्टर, 12 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त और 125 को लाइसेंस  संबंधी नोटिस जारी की गई है। बताया कि जनपद में कुल 6200 लोगों को शस्त्र  लाइसेंस दिए गए हैं, जिसमें अब तक 1200 शस्त्रों को जमा कराया जा चुका है।  थानाध्यक्षों को यह निर्देश दे दिया गया है कि वे पेशेवर अपराधियों और  खतरनाक किस्म के लोगों पर पैनी नजर बनाए रखे और किसी भी प्रकार की  शिकायत  मिलने पर कार्रवाई करने से ना चूकें। लापरवाही पर उन पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें