पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के साथ ही हॉट स्पॉट इलाकों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें पीडीडीयू नगर के विभिन्न इलाकों के 18 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 24 नए हॉटर्स्पाट बनाए गए। जिले में संक्रमितों की संख्या 1614 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 283 है। 1095 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं। 223 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक 13 लोगों की मृत्यु हो चूकी है।
रविवार को आई रिपोर्ट में पीडीडीयू नगर के गल्ला मंडी मैनाताली में तीन, डीजल कॉलोनी में एक, रेलवे आउट हाउस में दो, शास्त्री नगर कालोनी मं एक, स्टेशन रेलवे कालोनी में तीन, मानस नगर कॉलोनी में एक, गया कालोनी में एक, यूरोपियन कालोनी दो संक्रमित मिले। इन इलाकों को हॉट स्पॉट बनाया गया है। इसी तरह नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत पराहूपुर में दो,वीडीए कॉलोनी, वसंतनगर पटनवां में दो, गोधना कांशीराम आवास में दो,
सरेसर में दो, नई बस्ती में एक, सेमरा में एक संक्रमित मिलने पर इन इलाकों को नया हॉट स्पॉट बनाया गया है। इसी तरह सकलडीहा ब्लाक के डेढ़ावल में तीन, बथावर में एक, चंदौली नगर पंचायत में एक, चंदौली ब्लाक के बबुरी में एक, बिसौरी में एक, चकिया में वार्ड नंबर नौ बस स्टैंड के समीप एक,शहाबगंज ब्लाक के बड़गांवा में एक,नौगढ़ ब्लाक के बैराठ में एक संक्रमित मिला है। इन इलाकों को नया हाटॅस्पॉट बनाया गया है।