कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार की रात आई रिपोर्ट में 24 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमे 7 लोग प्रवासी हैं जबकि बाकी 17 संक्रमित स्थानीय हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। इस प्रकार जनपद में कोविड के कुल 439 केस हो गए हैं। जिनमें एक्टिव केस की संख्या 259 है व 176 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 4 है।