फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा नदी में छोड़ी गईं 2.35 लाख मछलियां

विज्ञापन
टांडाकला गंगा घाट पर नदी में मछलियां छोड़ते ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व अन्य अ​धिकारी। सं
विज्ञापन
टांडाकला। चहनिया विकास खंड के टांडा कला गंगा घाट पर शनिवार शाम को रिवर रैचिंग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत गंगा नदी प्रणाली में भारतीय मत्स्य प्रजाति की मछलियों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 2 लाख 35 हजार मछलियां नदी में छोड़ी गईं।
विज्ञापन

प्रदेश की नदियों में बढ़ते प्रदूषण के दृष्टिगत और निषाद समाज एवं गंगा किनारे रहने वाले मछुआरों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल उन परिवारों के लिए आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो मछलियां पकड़कर आजीविका चलाते हैं।
कार्यक्रम के तहत मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड कैंप, मछुआ दुर्घटना बीमा तथा नेशनल फिश्रीस डेवलपमेंट बोर्ड पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चहनिया ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने मछुआरों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथियों में उप निदेशक मत्स्य विभाग वाराणसी सुरेश कुमार, मुख्य कार्य अधिकारी मत्स्य चंदौली संतोष कुमार चौबे तथा एफडीओ जितेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें