फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार महीने में 23 भैंस और 75 भेड़ चोरी, एक का भी खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया क्षेत्र के इलिया, शहाबगंज, चकिया और सैयदराजा थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चार महीनों में 23 भैंस और 75 भेड़ चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। चोरी हुए पशुओं की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से पशुपालकों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र में सबसे अधिक पशु चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। रोहाखी गांव निवासी ओमप्रकाश पांडे की एक भैंस विगत आठ अप्रैल को, परमानंदपुर गांव के गुड्डू बिंद की दो भैंसें 10 मई को, बेन गांव निवासी मुन्नू गुरु की एक भैंस 16 मई को धनरिया गांव निवासी शिवबचन चौबे की दो भैंसें 12 जुलाई को चोरी हुई थीं।
वहीं, 17 जुलाई को सीहर गांव निवासी नंदू पटेल की एक भैंस चोरी हो गई। शहाबगंज थाना क्षेत्र के अरारी गांव निवासी अशोक बिंद की दो भैंसें 12 मई को और हरोड़ा गांव निवासी विमलेश यादव की तीन भैंसें 28 अप्रैल को चोरी हो गई थीं। शेरवा गांव निवासी नरेंद्र उपाध्याय की दो भैंसें तीन मई को चोर ले गए थे।
विज्ञापन

25 मई को चकिया थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी कुलदीप पाल की 75 भेड़ों के अलावा बरहुआ गांव निवासी लालचंद यादव की दो भैंसें 30 जून को चोरी हुई थीं। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव निवासी घुरे यादव की एक भैंस तीन जून को जबकि प्रभु मौर्य की दो भैंसें दो जून को चोर ले गए थे। इस तरह अब तक 23 भैंसें और 75 भेड़ चोरी हो चुकी हैं।
पशुपालकों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस न तो पशुओं की बरामदगी कर सकी और न आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि थानों में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें