फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आग लगने से 23 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन स्थानों पर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने के कारण 23 बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित जिला प्रशासन से सहायता मिलने की राह देख रहे हैं। खेतासराय क्षेत्र के पाराकमाल गांव में शनिवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। करीब छह बीघा फसल जल गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाल्टी, पाइप व अन्य साधनों से पानी की बाैछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने से सऊद अहमद की करीब चार बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। गांव निवासी शमशुद्दीन की लगभग 15 बिस्वा और डंडसौली निवासी जियालाल की करीब 12 बिस्वा खड़ी फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। मुंगराबादशाहपुर : पवांरा गांव में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। फायर स्टेशन के सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार यादव अपनी टीम के दो यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। तेज हवाओं और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। पवारा गांव निवासी रामनारायण दुबे, आशीष कुमार, हृदय नारायण, राजेश दुबे, विनय दुबे, अमित कुमार, विकास कुमार, सुरेश कुमार, अजय दुबे, सुरेश दुबे सहित कई किसानों की फसल जल गई। पवांरा व सेमरिया गांव में भी शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर गांव के लोग पहुंचे और सूचना पर फायर बिग्रेड व थानाध्यक्ष अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने से करीब 12 बीघा फसल जल गई। आग लगने से सुशील दुबे , ब्रह्मदेई , इंद्रदेव दुबे , विनय दुबे , ललित दुबे , राजेश दुबे, सुरेंद्र दुबे , प्रेमसागर दुबे , रोहित यादव , धर्मवीर यादव , भगौती दीन यादव व सोनकली निवासी पवांरा का लगभग बारह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें