फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेल कौशल विकास योजना में प्रशिक्षित 22 युवाओं को मिला प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेल कौशल विकास योजना के तहत पांच से 26 फरवरी तक चले प्रशिक्षण शिविर के बाद पीडीडीयू नगर के विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में कुल 22 प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। वहीं मंडल के पांच प्रशिक्षण केंद्रों पर विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षित कुल 79 युवाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। अब तक कुल 1999 युवाओं को इस योजना के तहत प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

युवाओं में रोजगार क्षमता को बढ़ाने और स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से रेल कौशल विकास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत पांच से 26 फरवरी तक प्रर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र एवं यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर, सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना/हरनौत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रशिक्षण केंद्र पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल तथा सिगनल एवं दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र / दानापुर में प्रशिक्षण 79 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत पीडीडीयू मंडल में 22, समस्तीपुर में 24, हरनौत में 28 युवाओं को प्रशिक्षित यिका गया। शुक्रवार को इन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र सौंपा गया है। प्रशिक्षण से युवाओं को ज्ञानवर्द्धन और आत्मविश्वास को बढ़ाने में उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें