फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम में बाल मेला ‘उड़ान’ का आयोजन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में 17 मार्च, रविवार को बाल मेला ‘उड़ान’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुंबई के स्पार्कल्स साइंस की ओर से साइंस एक्टिविटी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को विद्यालय के सचिव यदुराज कानूडिया और निदेशक श्वेता कानूडिया ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

कहा कि छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा और कौशल को मंच प्रदान करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए रोबोटिक्स, ड्राइंग, डांस व पौटरी वर्कशाप आयोजित की जाएगी। वहीं उनकी कलात्मक प्रतिभा को उभारने के लिए टी-शर्ट प्रिंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग व सैंड पेंटिंग आदि क्रिया-कलाप भी होंगे। बताया कि मेले में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी सक्रिय भागीदरी करेंगे। हेल्दी टिफिन कंपटीशन के तहत अभिभावक अपनी पाक कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। कहा कि कार्यक्रम के दौरान खाने-पीने के स्टालों की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं कुछ एनजीओ की ओर से हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सीके पालित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें