धानापुर। अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले चल रही अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को देवैथा, ग़ाजीपुर व फुफुवा गाजीपुर की टीमों के बीच खेला गया। ट्राई ब्रेकर से हुए मैच के नतीजे में देवैथा ग़ाजीपुर के टीम ने विजय हासिल कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि वाराणसी निवासी समाजसेवी बुनियाद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 21 जनवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में बिहार सहित अन्य जनपदों की 20 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 52वें मिनट में देवैथा के वसीम ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद फुफुवा की टीम ने पूरा जोर लगा दिया। टीम के शाहबाज ने खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले गोल दाग कर दोनों टीमों को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल के अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। टाई ब्रेकर से हुए फैसले में देवैथा की टीम ने 5-3 से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार धानापुर के नौशाद खान और फाइनल में ऑफ द मैच फुफुवा के शाहबाज को दिया गया। इस दौरान राजेश यादव, हाजी नसीम खान, कमर खान, मौलाना खालिद, बाबू अली खान, सुहेल खान जन्नत, रसीद खान, रामधनी यादव, रामनगीना प्रजापति उपस्थित रहे। अध्यक्षता सहरे आलम खान व संचालन जयप्रकाश रावत ने किया। कमेंट्री आतिफ खान, इमरान खान व इनाम खान ने की।