फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने मिलवती खद्य पदार्थों की जांच की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। नेशनल कॉउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, विज्ञान एवं प्राद्योगिकी विभाग के सहयोग से राजेश्वरी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से चकिया ब्लॉक अंतर्गत भारतीय इंटर कॉलेज, भरुहिया में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेला के तीसरे और अंतिम दिन 2 फरवरी को पॉपुलर साइंस लेक्चर कार्यक्रम हुआ। इसमें बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्था के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने खाद्य वस्तुओं में हो रही मिलावट पर चिंता व्यक्त की और छात्रों को इसके प्रति आगाह किय। छात्रों को मिलावट की पहचान करने की जानकारी भी दी। गोष्ठी में डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी लोगों से एक पौधे लगाने की अपील की। कहा कि इससे जल संरक्षण हो सके और पर्यावरण शुद्ध हो सके। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के प्रोफेसर एसपी मिश्रा ने जल संरक्षण एवं प्रोफेसर पीएस वैद्यगी ने जल एवं वायु प्रदूषण पर अपना व्याख्यान दिया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के डॉक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने जल एवं वायु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय एवं डॉ अभिषेक कुमार ने योग को दैनिक जीवन मे उतारने की अपील की। आयुर्वेद के प्रख्यात विद्वान डॉक्टर एसएस पांडेय ने गलत दिनचर्या एवं अनियमित खानपान से होने वाली बीमारियों एवं बचने के बारे में विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने इसके बाद छात्रों द्वारा लगाए गए चार्ट, मॉडल्स, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया।कार्यक्रम में छात्र, किसान, अध्यापकों ने वैज्ञानिकों से अपने सवाल पूछ कर अपनी समस्याओं का निवारण किया। इस दौरान कक्षा 10 की छात्रा मौसम मौर्या ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अपना विचार व्यक्त किया। अंत में प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वले छात्रों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ रश्मि शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, इमरान खान, प्रधानाचार्य चंद्रबली सिंह, प्रबंधक शिवपूजन सिंह, राज अनंत सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, राजनाथ यादव, घनश्याम मौर्या, मणिशंकर पटेल रहे। संचालन कमलेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें