फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में मिलेगा जनवरी माह का केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मिट्टी के तेल का आवंटन नहीं मिलने के कारण जिला पूर्ति विभाग राशन कार्ड धारकों को जनवरी माह में केरोसिन उपलब्ध नही कराया जा सका है। वहीं शासन के तीन माह के लिए कुल 732 केएल मिट्टी तेल के लिए आंवटन जारी हो गया है। इसके बाद विभाग के लोग भी वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने में जुट गए है। जिलापूर्ति अधिकारी सीमा सिंह का दावा है कि 10 फरवरी तक जिले के सभी राशनकार्ड धारकों को जनवरी माह का तेल उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिले में 52495 अंत्योदय और दो लाख 87 हजार छह सौ 51 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक है। विभाग द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रत्येक कार्ड पर तीन और पात्र गृहस्थी के लोगों को दो लीटर केरोसिन दिया जाता है। लेकिन शासन से जिले को तेल का आवंटन नहीं मिलने से जनवरी में माह में तीन लाख 40 हजार से अधिक कार्ड धारकों को मिट्टी का तेल नसीब नहीं हो पाया। लोग अभी भी विभाग की ओर टकटकी लगाए है। जिलापूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि जनवरी, फरवरी और मार्च माह के लिए 732 केएल मिट्टी के तेल का आवंटन मिल गया है। सभी कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि 10 फरवरी तक जनवरी माह के तेल का कोटा कार्ड धारकों को उपलब्ध करा दें। बताया कि निर्देश के बाद भी किसी कोटेदार द्वारा उलंघन किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें