पीडीडीयू नगर। आल इंडिया रेलवे इंजीनियरिंग कैजुअल श्रमिक एसोसिएशन के बैनरतले रेलवे में अस्थाई रूप से काम करने वाले कैजुअल श्रमिकों ने गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कैजुअल श्रमिकों को स्थायी करने की मांग उठाई। अंत में कर्मचारी नेताओं ने ज्ञापन डीआरएम को सौंपा। आल इंडिया रेलवे कैजुअल वर्क्स एसोसिएशन ने तीस जुलाई 2017 को पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों में बारी बारी से डीआरएफ आफिस पर धरना प्रदर्शन की योजना तैयार की थी। इसके तहत गुरुवार की सुबह दस बजे सैकड़ां की संख्या में कैजुअल श्रमिक लाल झंडा लेकर डीआरएम आफिस पर पहुंचे और कार्यालय के बारि सभा की और प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रेलवे कैजुअल वर्कर के साथ रेल प्रशासन सौतेला व्यवहार रहा है। वक्ताओं ने कहा कि टीआरएम रनिंग विभाग में लिपिकों का राज चल रहा है। टीआरएस में एक बाबू वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यालय अधीक्षक डटे पड़े हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी सुनावाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार न हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। सभा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बहादुर पासवान और जोगेेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। बाद में मांगों के समर्थन में ज्ञापन डीआरएम को सौंपा। डीआरएम पंकज सक्सेना ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।