फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सछास ने कैंडल मार्च निकाल दी संजलि को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाजवादी छात्रसभा के सदस्यों ने रविवार को लाल बहादुर शास्त्री पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें उन्होंने आगरा में हुई हाई स्कूल की छात्रा संजलि को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही नगर में कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद हुई सभा में जिलाध्यक्ष यादवेश यादव ने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। पढ़ने जाने वाली बेटियों की दिन दहाड़े हत्या हो जा रही है और प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। देश में आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट आदि की घट रही घटनाओं से आम जनमानस सहमा हुआ है। ये इस सरकार की नाकामी का प्रमाण है। उन्होंने लोकतांत्रिक शर्तों कि लाज रखते हुए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा की मांग की। इस मौके पर बीडी.यादव, आरपी यादव, विवेक, दिनेश प्रधान, अजीत सिंह, आकिब, दीपक विश्वकर्मा, आशीष केशरी, रीतेश भोले, किशन चौहान, विनोद, महेश, राहुल, अनिल, विजय, गोलू गोंड उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें