फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। बड़ौरा गांव के तालाब के भीटे पर लंबे समय से आबाद महिलाओं और पुरुषों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उजाड़े जाने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को पत्रक देकर उन्हें अवगत कराया कि अगर प्रशासन उन्हें तालाब की भूमि से हटा रही है तो उन्हें ग्राम सभा की जमीन पर बसाया जाए।
विज्ञापन

बड़ौरा गांव की अराजी नं. 49 ख रकबा में स्थित 0.392 हे. भूमि तालाब के नाम से है। उसी तालाब के भीटे पर कई परिवार अपने कच्चे-पक्के मकान बनवाकर रह रहा है तथा भीटे पर इंदिरा आवास भी बने हुए हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि यदि उन्हें भीटे से उजाड़ा जाए तो कही अन्यत्र ग्राम सभा की जमीन आवंटित कर बसाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रियंका देवी, रमाशंकर, राधिका, लक्ष्मीना, सतेन्द्र, बासमती, सुनील, सूर्यभान, आशा, बहादुर, उर्मिला, धीरज, राजेन्द्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें