फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय स्काउट-गाइड मंडलीय रैली आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। तीन दिवसीय स्काउट-गाइड मंडलीय रैली का आयोजन सोमवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इटंर कालेज में किया गया है। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे। इसकी सभी तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

रैली में चार जनपदों के कुल 960 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के साथ ही संगठन के पदाधिकारी रविवार को तैयारियों में जुट रहे। मंडलीय रैली में जनपद के साथ ही वाराणसी, जौनपुर व गाजीपुर के स्काउट-गाइड शामिल होंगे। प्रत्येक जनपद से 240 प्रतिभागी रैली में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य व स्काउट कमिश्नर डा. रामचंद्र शुक्ला ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिवसीय रैली के दौरान स्काउट-गाइड को ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट, पुल निर्माण, टेंट निर्माण, टावर खड़ा करने, फूड प्लाजा, पायनियरिंग, झांकी, साहसिक क्रियाकलाप आदि की विधियां सीखाई जाएंगी। इसके अलावा मखलम, वीपी छह व व्यायाम आदि के तरीके बताए जाएंगे। वहीं कलर पार्टी का निरीक्षण भी होगा। कालेज में स्काउट-गाइड को आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। आधा दर्जन कक्षों में स्काउट-गाइड के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके भोजन आदि के भी इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें