फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दी मोर्चा खोलने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रविवार को लच्छू ब्रह्म बाबा मंदिर के प्रांगण में किसान पंचायत आयेजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श करने के साथ महापंचायत कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी तेज करने के साथ डीएपी, यूरिया, पोटाश, एमपीके उपलब्ध कराए जाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव कहा कि खेती किसानी के लिए नहरों की मरम्मत कराने के साथ उनमें पर्याप्त पानी छोड़ा जाए। किसानों के हित में धरातल पर कहीं कोई कार्य दिख नहीं रहा है। चेतावनी दी कि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो सड़क पर संघर्ष किया जाएगा। किसान यूनियन संघ एक बार फिर महापंचायत कर मोर्चा खोलने पर विवश होगा। पंचायत में प्रदीप मिश्र, रामनारायण, शैलेंद्र राम, दिनेश प्रसाद, गुलाब यादव, मनमन सिंह, रामनगीना सिंह, कुबेर मौर्या, हरिद्वार तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्षता मोहन यादव व संचालन पंकज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें