चकिया। स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक उन्नयन समारोह का समापन मंगलवार की शाम समारोहपूर्वक हुआ। क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। खेल प्रतियोगिताओं में धानापुर विकास खंड ओवरआल चैंपियन रहा।
समापन समारोह में विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि खेलों से बच्चों में अतिरिक्त ऊर्जा का समावेश होता है। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन आता है, जिससे युवा देश तथा समाज के निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है। बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से बच्चे प्रेरित होते हैं तथा उनमें आगे बढ़ने की क्षमता का विकसित होती है। उन्होंने जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक चकिया ब्लाक के अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षामित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान टीम चैंपियनशिप धानापुर विकास खंड ने 130 अंक प्राप्त कर जीती। दूसरे स्थान पर 68 अंक हासिल कर सकलडीहा विकास खंड एवं 59 अंक हासिल कर बरहनी विकास खंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विधायक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों एवं टीमो को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, डीआई धर्मेंद्र मौर्य, नागेश पांडेय, अजय गुप्ता, डॉ. देवेन्द्र प्रताप यादव, कैलाश गोड़, चंद्रभान, राजेश पटेल, विजय विश्वकर्मा, इमरान अली, रीता पांडेय, जितेन्द्र तिवारी, डॉ. विजयलक्ष्मी, नर्वदेश्वर मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, कुंवर कलाधर, विवेकानंद दूबे, आदित्य सिंह, आशीष कुमार सिंह, विनय गुप्ता, नरेन्द्र प्रताप यादव मौजूद रहे। संचालन विद्याधर मिश्र एवं चंद्रप्रकाश गांधी ने संयुक्त रूप से किया।