फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास में ही छिपा है देश का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गांवों के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। शहरों की कालोनियों की तर्ज पर गांवों का भी विकास किया जाएगा क्योंकि गांव के विकास से ही देश का विकास होता है।
विज्ञापन

ये बातें स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को ककरहीकला में आयोजित जन चौपाल के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए शासन से काफी मात्रा में धन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि देश का प्रत्येक गांव समस्या मुक्त रहे। शौचालय निर्माण, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन सहित आयुष्मान भारत योजना में हेल्थ कार्ड जारी कर लोगों के बीमारियों में होने वाले खर्च की जिम्मेदारी सरकार ने खुद ले ली है। बताया, हेल्थ कार्ड के माध्यम से गरीब व्यक्ति पांच लाख रुपये तक अपना इलाज किसी भी अस्पताल में करा सकता है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली को पिछड़ा जिला घोषित कर विकास के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने गांव के फील्ड पर मिनी स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आवाह्न किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री सतीश चौहान, देवेंद्र चौहान, अरविंद पांडेय, डॉ. बबलू यादव, सुशील यादव, गुड्डू, राजेश द्विवेदी, अमन तिवारी, अमित मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें