फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बहुजन समाज पार्टी की मुगलसराय विधान सभा इकाई की बैठक अलीनगर स्थित पंचायत भवन पर हुई। इसमें सेक्टर और बूथवार लोक सभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से घर घर बसपा की नीतियों को पहुंचाने और चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मंडल जोन इंचार्ज रामप्रवेश बिंद ने कहा कि बसपा राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। यह बाबा साहेब और मान्यवर कांशीराम के बताए मार्ग पर चलकर गरीबों, मजलूमों की लड़ाई लड़ती है। तिलकधारी बिंद ने कहा कि लोक सभा चुनाव की तैयारी में हम सभी को अभी से जुटना होगा। चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि बूथ और सेक्टर कार्यकर्ता किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं। बूथ और सेक्टर को पूरी तरह मजबूत करना होगा। बैठक में वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के नीतियों की आलोचना की गई। कहा कि केंद्र सरकार ने साढ़े चार वर्ष में सिर्फ खोखले दावे किए हैं, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ है। बैठक में प्रदीप कुमार, शशिकांत पुष्कर, उमापति, जोखू राम, दिनेश कुमार बिंद, शालिग्राम बियार, महेन्द्र बिंद, छोटेलाल बिंद, वेदप्रकाश गौतम, रामवृक्ष, सागर सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें