चकिया। फेयर प्राईज शॉप डीलर्स एसोसिएशन से जुड़े चकिया व नौगढ़ तहसील के कोटेदारों की बैठक बुधवार को स्थानीय ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई। इसमें कोटेदारों ने शासन से जीवन-यापन करने के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग की। इसके अलावा उन्होंने डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम के तहत खाद्यान्न घरों तक पहुंचाने, कोई अतिरिक्त पल्लेदारी या भाड़ा न लेने, इलेक्ट्रानिक कांटे से खाद्यान की निकासी विपणन गोदाम से करने, बोरे का तौल अलग से करने, दो सौ रूपया प्रति क्विंटल कमीशन देने, वर्ष 2001 से 2010 तक के बकाए ढुलाई भाड़ े का भुगतान करने, एमडीएम का 18 वर्षो का ढुलाई भाड़ा देने, मिट्टी के तेल की घटतौली बंद करने जैसी मांगों को पूरा करने की मांग भी उठाई। बैठक में कमलेश जायसवाल, रामबहाल सिंह, रामजी गुप्ता, बद्री चौबे, गुलाब प्रसाद, अमरनाथ प्रसाद, श्रीपति यादव, रमाशंकर, रामकिशुन, आदित्य नारायण, लल्लन प्रसाद, राजेंद्र प्रकाश सिंह, रविंद्र नारायण पांडेय, हजारी प्रसाद, मोनिका सिंह, सुशील पांडेय मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वंभर मौर्या ने की।