फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबी बच्ची का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। दहेज की प्रताड़ना से परेशान होकर बलुआघाट स्थित गंगा के पक्के पुल से लक्षमनगढ़ गांव निवासी पूजा (30) ने अपने दो बच्चों आयुषी (4) और आठ माह के सत्यम के साथ रविवार को गंगा में छलांग लगा दी थी। सोमवार को एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से आयुषी का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन अभी मां और आठ माह के बेटे की तलाश जारी है। इधर मृतका के मायके वालों की तहरीर पर बलुआ थाना पुलिस ने पति दिनेश, सास और जेठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ससुराल वाले घर से गायब हैं।
विज्ञापन

रविवार को विवाहिता का छोटा भाई धीरज अपनी बहन को उसके ससुराल लक्षमनगढ़ से विदाई कराकर वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा कलां गांव मायके लौट रहा था। बलुआ पक्के पुल पर पहुंचते ही विवाहिता ने पहले अपने दोनों बच्चों को गंगा में फेंक दिया और खुद गंगा में छलांग ली। साथ में पैदल चल रहा भाई धीरज भी उनको बचाने के लिए कूद पड़ा। संयोग से उसे मल्लाहों ने बचा लिया। इधर घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मल्लाहों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सकने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तब सोमवार को करीब 11 बजे टीम ने आयुषी के शव को बरामद कर लिया। वहीं मां और सत्यम की तलाश अभी जारी है। बलुआ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विवाहिता के पति दिनेश, सास श्यामदेई और जेठ कृष्णा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि विवाहिता के मायके वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें