फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षक व कर्मचारियों को तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के जिला सलाहकार चन्द्रप्रकाश तिवारी ने बताया की तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से हृदय रोग अस्थमा और कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बिमारियां हो जाती हैं।विद्यालय के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचना और प्रयोग करने पर सजा का प्रावधान है। वहीं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष केशरीनंदन जायसवाल ने कहा कि नशे के सेवन से व्यक्ति के परिवार का आर्थिक, सामजिक और नैतिक पतन हो जाता है। उन्होंने कहा कि शराब, सिगरेट, ड्रग्स या गुटखा-खैनी का सेवन थोड़ी मात्रा में भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन जब यह लत बन जाता है तो स्थिति काबू से बाहर होने लगती है। इस अवसर पर रामपति, फिरोज अहमद,प्रज्वल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें