फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी पर नाराज हुए विधायकं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण यादव ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि रात में केंद्र पर चिकित्सक नहीं रहते हैं। चेताया कि यदि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वह ग्रामीणों संग धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सोमवार को औचक निरीक्षण के लिए सीएचसी सकलडीहा पहुंचे। जहां अस्पताल में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कहा कि ग्रामीणों की हमेशा शिकायत मिलती है कि रात में केंद्र पर चिकित्सक नहीं मिलते हैं। इसके चलते उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए निजी चिकित्सालयों को जाना पड़ता है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही अस्पताल की हालात नहीं सुधरे तो वह ग्रामीणों संग धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा. आरबी शरण ने बताया कि व्यवस्था सुधार के लिए उच्चाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें