फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं को समय से निस्तारित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को उद्योग बंधुओ की बैठक हुई। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की कटौती, क्षतिग्रस्त सड़क और पेयजल की समस्याओं को डीएम नवनीत सिंह चहल के सामने रखा। साथ ही विभागीय अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। चेताया कि उद्यमियों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने जनपद में 100 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उद्योग को बढ़ावा देने को पहल की जा रही है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, बैंकिंग आदि सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर भी जिला प्रशासन गंभीर है। इसलिए अधिक से अधिक उद्यमियों को जनपद में निवेश कर इसके विकास में भागीदार बनना चाहिए। कहा कि जिले में युवाओं को स्वरोजगार के प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने जिले में 110 करोड़ की लागत वाले आयरन एंड एलाय औद्योगिक इकाई के निवेशक रामेश्वर सिंह, फूड प्रोसेसिंग इकाई के डीएस मिश्रा व पारट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रशांत मिश्रा को सम्मानित किया। बैठक में सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, देवभट्टाचार्या, चंद्रेश्वर जायसवाल, अखिलेश चौहान, संदीप सिंह, दिनेश, प्रकाश जायसवाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजय गोरे, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह, सुरेंद्र सोनी, जितेंद्र पांडेय, संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें