फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु महोत्सव के तीसरे दिन भी गुरु दर्शन को जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव। सर्वेश्वरी समूह पड़ाव में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को भी गुरु के पांव पखारने को भक्त जुटे। इस मौके पर आश्रम के वार्षिक अधिवेशन में देश भर से आए शाखा पदाधिकारियों ने अपनी अपनी शाखाओं के एक वर्ष के विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। वहीं शाम को आयोजित युवा एवं महिला गोष्ठी में गुरुपद संभव राम ने भारतीय परिवार, संस्कृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया।
युवा एवं महिला गोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष गुरुपद बाबा संभव राम जी ने कहा माता पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बच्चों की देखभाल करना सिर्फ मां का ही नहीं, पिता का भी दायित्व है। कहा कि आज परिवार बंट गया है और खर्चे बढ़ गए हैं। परिवार के बुजुर्ग पहले साथ रहते थे और बच्चों को अच्छी और प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया करते थे। जिससे उनका व्यक्तित्व विकास होता था। लेकिन आज संयुक्त परिवार टूट रहे हैं जो ठीक नहीं हैं। तथा बुजुर्गों का सम्मान नहीं रह गया है। गुरुदेव ने शिष्यों को पर्यावरण रक्षा का संकल्प भी दिलाया। कहा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर प्रियांश प्रिया, सौम्या सिंह, रोहित सिंह,पूजा सिंह , रेवतराज , नंदा तिवारी , मयंक प्रताप सिंह , मेजर रेणु सिंह , संजय कुमार, सुनैना सिंह , आशा तिवारी ,किरण सिंह , श्याम सिंह देव ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता उषा सिंह ने और संचालन वीणा सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन समूह के मंत्री डॉ. एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सेवकों ने किया गुरु पूजन
धीना। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कमालपुर कस्बे में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर शीश नवाया । इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक नितिन जी ने कहा कि आरएसएस की ओर से पूरे वर्ष में छह उत्सव मनाए जाते हैं। इसमें एक गुरुपूर्णिमा महोत्सव है। संघ के संस्थापक केशव राम बलिराम हेडगेवार ने भगवा ध्वज को गुरु की मान्यता दी थी। इसके बाद से प्रति वर्ष गुरुपूर्णिमा पर हम ध्वज की पूजा अर्चना करते हैं। इस मौके पर सुनील उपाध्याय,संजय बजरंगी, डॉ. वेदव्यास राय, अरविंद अग्रहरि, भरत रस्तोगी, राज कुमार गुप्ता, आनंद रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, प्रमोद रस्तोगी, राहुल ओंकार रहे। अध्यक्षता रविशंकर पांडेय ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें