फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर लेखपाल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम मनोज सिंह ने भोगवार गांव के लेखपाल सुशील कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही लेखपाल का स्थानांतरण सहजौर गांव के लिए कर दिया है। वहीं नायब तहसीलदार नीलम तिवारी को जांचकर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार को भोगवार गांव में विधायक साधना सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन हुआ था। सूचना के बावजूद लेखपाल सुशील कुमार अनुपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गांव की अंश निर्धारण खतौनी में खातेदारों का अंश निर्धारण मनमाने तरीके से किया गया था। इसकी शिकायत भी कई बार ग्रामीण कर चुके हैं। बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थियों का चयन कर उसकी फीडिंग भी लेखपाली ने नहीं की थी। वहीं 29 जून को लेखपालों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी लेखपाल सुशील बगैर सक्षम अधिकारी के अवकाश की स्वीकृति के अनुपस्थित रहे। तहसीलदार हीरालाल की आख्या पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भोगवार गांव का प्रभार लेखपाल विनोद पांडेय को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें