फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुई वाटर हाइड्रेंट पाइप, बेपानी रवाना हुई कई ट्रेन जज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर गुरुवार की रात 11 बजे मालगाड़ी का गेट खुला होने की वजह से वाटर हाइड्रेंट पाईप टूट गई। इससे पूरी रात प्लेटफार्म संख्या छह और सात की पानी आपूर्ति ठप रही। इन प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों में पानी नहीं भरा गया और ट्रेन बिना पानी ही रवाना हुई। शुक्रवार की सुबह पाइप लाइन की मरम्मत के बाद ट्रेनों में पानी की भराई सुचारु हुई।
विज्ञापन

गुरुवार की रात 11 बजे मालगाड़ी प्लेटफार्म संख्या छह से गुजरी। मालगाड़ी के एक बोगी का गेट खुला रहा गया था। ऐसे में गेट के धक्के से प्लेटफार्म संख्या छह पर पोल संख्या 673/ 1539 के समीप ट्रेनों में पानी भरने के लिए लगे वाटर हाइड्रेंट क्षतिग्रस्त हो गया। इससे अचानक पानी रेलवे ट्रैक पर बहने लगा। मालगाड़ी के गुजरने के बाद लोगों ने पानी बहता देखा तो कैरेज विभाग को सूचित किया। इसके आधार पर आनन फानन में वाटर हाइड्रेंट की पानी आपूर्ति रोकी गई। पानी आपूर्ति बंद होने से प्लेटफार्म संख्या छह और सात पर आने वाली ट्रेनों में पानी भराई का काम ठप हो गया। रात में अप की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेन बिना पानी के लिए रवाना हुई। वहीं प्लेटफार्म संख्या सात और आठ पर आने वाले कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्मों से रवाना किया गया। इस संबंध में आईओडब्लू प्रताप ने बताया कि मालगाड़ी के दरवाजे से पाइप लाइन टूटी थी लेकिन रात में मरम्मत कर पाइप को ठीक कर लिया गया। इससे अधिक दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें