फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने किया अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन में शनिवार को भी पुलिस भर्ती के लिए आयोजित मेडिकल परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 42 अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण कराया। पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने लंबाई और सीने के नाप के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप किया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शनिवार को पांचवें दिन पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के शारीरिक जांच हुई। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का लंबाई और सीने का नाप लिया गया। जिला अस्पताल में तैनात डा. पी लाल, डा. राधेश्याम, डा. आनंद, डा. अभिषेक सिंह, डा. जेपी सिंह को अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप करने के लिए लगाया गया है। अभ्यर्थियों के मेडिकल चेकअप के बाद पुलिस लाईन प्रभारी शिव नारायन यादव ने उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पुलिस लाईन के बाहर भी अभ्यर्थियों के अभिभावकों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें