आजमगढ़। सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों की बहाली की मांगो को पूरा न किए जाने को लेकर शनिवार को उनके समर्थन में शिब्ली नेशनल पीजी कालेज और डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने छात्रनेता लालजीत यादव के नेतृत्व में बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।
कुंवर सिंह उद्यान में एकत्र हुए छात्रों ने जुलूस निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी किया। छात्रनेता लालजीत यादव ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने मनमाने रवैये से शिक्षा मित्रों को बहाल नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी दी है। तो उसे खत्म करने का अधिकार किसी सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगारों को बेरोजगार करने का काम कर रही है। सेराज अहमद ने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं का जहां नारा दे रही है। वही महिलाएं सिर मुडवा रही है। जिससे सरकार का नारा जनता के प्रति सिर्फ दिखावा नजर आ रहा है। आकाश सिंहा और शारिक खान आजमी ने कहा कि सरकार के मनमाने रवैये से गरीब, किसान, मजदूर और छात्र सभी परेशान है। छात्र नेताओं ने चेतावनी देेते हुए कहा कि शिक्षा मित्र योजना को अगर बहाल नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राघवेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, अक्षम,विनोद, विष्णु, शिवपाल यादव सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।