शहाबगंज। ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुधवार शाम को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई कि बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों कि समस्याओं के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस समय शिक्षक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जहां पेंशन बंद कर दिया गया तथा उच्चाधिकारियों द्वारा वेतन रोकने से लेकर दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। जिसको लेकर शिक्षक संघ हमेशा विभागीय अधिकारियों के सामने विरोध जताता रहता है तथा जरुरत पड़ने पर आंदोलन भी करता हैं। बैठक के दौरान ब्लाक इकाई का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से केशरी नंन्दन जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया तथा महामंत्री पद पर विजयी प्रसाद, कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ऊषा सिंह, सुरेश प्रसाद, वरुणेंद्र पाठक, संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार सिंह, राज नारायण पांडेय, रामदुलारे, आय व्यय निरीक्षक रामपति, लेखाकार तनवीर आलम, जिला प्रतिनिधि प्रभात पटेल का चयन चुनाव अधिकारी इम्तियाज खान और हिमांशु तिवारी के देखरेख मे संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष हैदर अली, फाफा साहब भारती, अटेवा जिला संरक्षक बृजेश सिंह, फिरोज अहमद, अजय सिंह, चंचल, अखिलेश यादव, संजय, सुरेश, मो. इकराम, विमला कुमारी आदि मौजूद रहे।