धानापुर। श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति वाराणसी द्वारा रविवार को कवई पहाड़पुर स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महिलाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में पौध रोपण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक केजी पोद्दार ने कहा कि गांव में आकर लोगों की सेवा करना बहुत ही आनंद देता है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा की समिति गांव के लोगों के लिए हरसंभव मदद करेगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह न भी विचार व्यक्त किया। शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह के लगभग 120 महिलाओं ने कुल छ: समूह में सामाजिक कार्य जैसे गांव के सड़कों की मरम्मत, साफ सफाई, पौधा रोपण सहित अन्य जन कल्याणकारी कार्य करते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से सम्पन्न कर लिया है। वाराणसी से आये समिति के लोगों ने सबसे पहले मंदिर परिसर में पंचवटी ( बरगद, पीपल, पाकड़, जामुन, आम) पौधा रोपण किया गया। इस दौरान कुल 108 महिलाओं को शाल देकर सम्मानित किया । इसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय सहित गांव के समस्या से अवगत होते हुए समिति ने गांव को गोद लेते हुए समस्याओं से निजात दिलाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर प्रधान अभय सिंह, उषा रानी पोद्दार, पीयूष गुप्ता, दिलीप सिंह, अजित सिंह, सदा बिंद, विमल बिंद, सन्नी सिंह, सुरजीत चौरसिया, रामावतार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन शिव शक्ति सेवा समूह के संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया ।