चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुख्यालय स्थित एक वाटिका में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्र से आये हुए 150 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होने कहा कि आज भी गरीब व तंगी के कारण ईलाज के अभाव में लोग दम तोड दे रहे है। सरकार इसके लिए कटिबद्घ है। कहा कि निजी अस्पतालों की स्थिति यह है कि यहां पर जाने के बाद वे मरीजों से ग्राहक की तरह पेेश आते हैं। आज के इस परिवेश में एक दिवसीय कैंप से तमाम लोगों को लाभ मिल सकता है। यहां के अच्छे चिकित्सक जिनसे मिलने के लिए सैकड़ों रुपया फीस देने के बाद घंटो लाइन में लगता पड़ा है। स्वास्थ्य शिविर में कुल 150 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें ब्लड प्रेतशर, सुगर, ईसीजी आदि किया गया। इस दौरान संयोजक जितेंद्र पांडेय, डा कृष्णानंद पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, मैक्सवेल के प्रबंध निदेशक डा. कृष्णा नन्द पांडेय, अनिल कुमार, राणा सिंह, शमशेर सिंह, आशुतोष सिंह, प्रमोद तिवारी, आशीष रघुवंशी, जय सिंह, पंकज मिश्रा, ओमप्रकाश, पंकज, हरिश्वंद्र आदि उपस्थित रहे।