फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कंविक्शन : पुलिस की पैरवी से 210 दोषियों को हुई सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले की पुलिस ने ऑपरेशन कंविक्शन के तहत आठ माह में पॉक्सो, रेप, लूट, डकैती, मर्डर जैसे 153 मामले में विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस की सक्रियता से 210 अपराधियों को गुनाहों की सजा मिली। इनमें 13 दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस जब तक तोड़ेंगे नही तब तक छोड़ेगें नहीं की तर्ज पर काम रही है। बीते आठ माह में 153 मामलों में 210 आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। इनमें से 13 मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली है। एसपी ने बताया कि एक जुलाई से प्रदेश भर में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोर्ट में लंबित मामलों में पुलिस की ओर से साक्ष्यों का संकलन कर चार्जशीट दाखिल की गई। महिला संबंधी कुल 17 मामलों में 29 दोषियों को सजा मिल चुकी है। बताया कि वर्ष 2024 में अब तक पुलिस की पैरवी से हत्या, गैर इरादतन हत्या के संबंधी 11 मामलों में 26 अपराधियों को सजा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें