फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को दोबार प्रत्याशी बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली । भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति से स्थानीय संसदीय सीट पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के दोबारा प्रत्याशी घोषित होते कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। वहीं कई स्थानों पर पटाखे फोड़ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। जनपद के सभी बूथों पर ईमानदारी के साथ कार्य करेंगा। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, संजय सिंह बबलू, कैलाश तिवारी, विजय जायसवाल, रवींद्र गौड, विवेक सिंह, रिंटू सिंह, राजन सिंह, पिंटूू मौर्या, धीरज, दीपक पांडेय रहे। वहीं दूसरी ओर औराई चीनी मिल के डायरेक्टर शशिशंकर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने मठवाली गली के पास जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने महेंद्रनाथ पांडेय को दोबारा टिकट देकर यहां के लोगों का दिल जीत लिया है। इस दौरान शशिशंकर सिंह, शिवराज सिंह, हरिश्चंद्र, वैष्णो कुमार जायसवाल, शिविराज सिंह, संतोष कश्यप, गुड्डू गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें