फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर गांव में एक दिन पूर्व खाद्यान्न चोरी हो जाने से पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान वितरण में समस्या हो गई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने खाद्यान्न दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं कोटेदार खाद्यान्न की चोरी होने का रोना रोता रहा। इससे वहां अजीबोगरीब स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गांव में उर्मीला पांडेय की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। कार्ड धारकों को खाद्यान वितरण के लिए बीते 28 फरवरी को 38 कुंतल 67 किलोग्राम पात्र गृहस्थी और आठ कुंतल 80 किलो अंत्योदय का गेहूं उठाया गया था। बीते 10 से 17 मार्च को शाम को वितरण के बाद स्टॉक में कुल 35 बोरा गेहूं और 30 बोरा चावल वितरण के लिए बचा था। इसमें 28 बोरा गेहूं, एक हजार नगदी, इलेक्ट्रानिक कांटा और एक रंगीन टीवी चोरों ने रविवार की देर रात दुकान का ताला तोड़कर लेकर चुरा लिया। मंगलवार को ग्रामीणों ने खाद्यान्न न मिलने पर विरोध करना शुरू कर दिया। कोटेदार ने बताया कि खाद्यान्न चोरी होने से समस्या हो गई है। जब तक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता, वितरण करना मुश्किल है। वहीं सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज तिवारी, रमेश तिवारी, अशोक, मुसाफिर, चौथी, आनंद, विजयी शामिल रह्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें