फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एजेंसियों के 20 केंद्रों पर होगी गेंहू खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। किसानों से गेंहू खरीद करने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। फिरहाल विभिन्न एजेंसियों के 20 क्रय केंद्र बनाए गए है। जहां एक अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरु हो जाएगी। इसके लिए क्रय एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपज बेचने से पूर्व किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने 55 लाख एमटी गेंहू किसानों से क्रय करने का लक्ष्य रखा है। वहीं किसानों के उपज खरीदने की दर भी घोषित हो चुका है। सरकार ने 1840 रुपये प्रति कुंतल और 20 रुपये छनाई और ढ़ुलाइ के लिए निर्धारित किया है। वहीं किसान द्वारा उपज बेचने के 72 घंटे बाद ही उसके खाते में भुगतान करने के निर्देश दिए गए है। जिले में किसानों से उनकी उपज को क्रय करने के लिए 20 केंद्र बनाए गए है। इसमें विपणन शाखा के नौ, सैयदराजा, चंदौली, मुगलसराय, सकलडीहा, चहनिया, धानापुर, शहाबगंज, नौगढ़ तथा चकिया शामिल है। वहीं यूपी एग्रो के आठ केंद्र जगदीशसराय, कंदवा, रानेपुर, बलुआ, कवई पहाड़पुर, सैदूपुर, भुड़कुड़ा और खखड़ा में बनाए गए है। इसके अलावा पीसीयू के तीन ककरही महराजपुर, डेहरियाडीह, बनरसिया में खोले गए है। खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल से गेंहू की खरीद को चालू करने के लिए शासन से निर्देश मिला है। अन्य एजेंसियों द्वारा क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। जिसे स्विकृति के लिए भेजा गया है। मंजूरी के बाद क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। जिससे किसानों को उनकी उपज बेचने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें