फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकार कंडम घोषित 35 रेलवे क्वार्टर पर चलाया जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कंडम घोषित रेलवे क्वार्टरों पर कब्जा जमाकर वर्षों से रह रहे लोगों के खिलाफ रेलवे ने गुरुवार को अभियान चलाया। इंजीनियरिंग विभाग और रेलवे सुरक्षा विभाग ने प्लांट डिपो में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अभियान चलाकर क्वार्टरों को खाली कराया और 35 कंडम क्वार्टरों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इस अभियान से कब्जेधारकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

एशिया के सबसे बड़े रेलवे यार्ड वाले पीडीडीयू नगर में रेलवे ने रेलकर्मियों के रहने के लिए 16 कालोनियों में पांच हजार से अधिक क्वार्टरों का निर्माण कराया है। रेलवे कॉलोनियां के आस पास सुरक्षा घेरा न होने की वजह से निजी और रेलवे की भूमि में अंतर ही पता नहीं चलता। सौ से डेढ़ सौ वर्ष पुरानी कालोनियों के क्वार्टर जर्जर भी हो गए हैं। ऐसे में रेलवे समय समय पर ऐसे क्वार्टरों को कंडम घोषित कर देता है। रेलवे के प्लांट डिपो कॉलोनी में भी पचास से अधिक रेलवे क्वार्टर कई वर्ष पहले कंडम घोषित कर दिए गए लेकिन रेलकर्मियों की मिली भगत से कुछ रेलकर्मी और बाहरी लोगों ने इन क्वार्टरों पर कब्जा जमा लिया। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही नहीं इससे रेल राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने क्वार्टरों को ध्वस्त करने की योजना बनाई। गुरुवार की सुबह नौ बजे एएईन ओपी सिंह, आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के एसआई जीएस राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवान जेसीबी लेकर पहुंच गए।इसके बाद क्वार्टर में जमे लोगों को बाहर निकाला गया और क्वार्टरों को ध्वस्त किया गया। अभियान का हल्का विरोध भी हुआ लेकिन बड़े पैमाने पर आरपीएफ के जवानों को देखकर वे शांत हो गए। शाम पांच बजे तक अभियान चलाकर 35 क्वार्टर ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें