फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से वोटरों का प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर जनपद के चारों विधानसभा में स्वीप मोबाइल वैन के जरिए ईवीएम और वीवीपैट स्वीप के संबंध में वोटरों को प्रशिक्षण व जागरूक किया जाएगा। इसके बाबत सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके बाबत उप जिला निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा में 6 से मार्च से प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा जो 12 मार्च तक चलेगा। सकलडीहा विधानसभा में 13 से 19 मार्च, सैयदराजा विधानसभा में 20 से 26 मार्च और चकिया विधानसभा में 27 से 2 अप्रैल तक प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें तीन सदस्यी अवेयरनेस टीम रहेंगी। जागरुकता कार्यक्रम पूरी तरह से ‘हैण्ड्स आन’ पर आधारित हो। इसके तहत व्यक्ति को ईवीएम व वीवी पैट से मतदान कर सात सेकेंड में वीवी पैट की डिस्प्ले विंडो में पर्ची देखने का अवसर मिले। इसलिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बीयू और वीवी पैट को अगल-बगल रखने का निर्देश है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए तहसीलों में उपलब्ध ईवीएम व वीवी पैट का उपयोग किया जाए। प्रत्येक दिन तहसील स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवी पैट की निकासी व जमा करने के लिए संबंधित तहसीलदार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें