चंदौली। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 192 लोगों ने अपनी समस्याओं के सामाधान के लिए अधिकारियों के सामने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन मौके पर केवल 15 मामले का ही निस्तारण हो सका, शेष मामले संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। सकलडीहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नवनीत चहल और एसपी संतोष सिंह करीब एक बजे पहुंचे। यहां कुल 73 प्रार्थना पत्रों में दस का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम रामसजीवन मौर्य, डीडीओ पदमकांत शुक्ल, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, डीएसओ सीमा सिंह, बीडीओ गुलाब सोनकर, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में 23 मामलों में दो का निस्तारण किया गया। मुगलसराय तहसील में एसडीएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 27 मामले आए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। नौगढ़ में एसडीएम विवेक सिंह की अध्यक्षता में 35 में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं चकिया में एसडीएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 34 मामले की सुनवाई की गई। लेकिन मौके पर किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।