फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की बैठक में 5.65 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
5.65 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत
विज्ञापन

पालिका परिषद में साधारण सभा की हुई बैठक
निर्माण, स्वच्छता व जलकल के कराए जाएंगे कार्य
गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों व वैवाहिक मॉल संचालकों पर जुर्माने की राशि तय
सचित्र- 06
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। पालिका परिषद के सभागार में गुरुवार को साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पांच करोड़, 65 लाख, 12 हजार, 265 रुपये की कार्ययोजना पास की गई। इसमें क्षेत्र में होने वाले विभिन्न निर्माण, स्वच्छता व जलकल आदि से संबंधित कार्य शामिल हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी फैलाने वाले छोटे-बड़े दुकानदारों पर लगाए जाने वाले अर्थदंड की राशि तय की गई।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ हुई। सबसे पहले पूर्व में कराए गए कार्यों का सत्यापन किया गया। इसके बाद टेंडर हो चुके कार्यों पर प्रस्ताव लाया गया। इसमें निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए चार करोड़ 90 लाख, स्वच्छता पर 30 लाख व जलकल पर 45 लाख रुपये की योजना को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए नगर को स्वच्छ रखने की चर्चा हुई। तय किया गया कि छोटे दुकानदारों, ठेले-खुमचे वालों, मुर्गा व अन्य जानवरों के मांस के कारोबारियों व चाय-पान आदि के दुकानदारों से सौ से पांच सौ तक जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा वैवाहिक लॉन चलाने वाले संचालकों से उनकी बुकिंग राशि के अनुसार वार्षिक 10 फीसदी शुल्क लिया जाएगा। वहीं गंदगी फैलाने वाले मॉल व वैवाहिक लॉन संचालकों से दो हजार रुण रुपये अलग से जुर्माना वसूला जाएगा। चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि पालिका प्रशासन नगर के चहुमुंखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नगर में कई नए कार्यों की योजना बनाई गई है। शासन से धन अवमुक्त होने के अनुसार कार्य प्रगति से किए जाएंगे। बैठक में ईओ रोली गुप्ता, सभासद नायाब अहमद रिंकू, निधि तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, आरती, सुनीता, संतरा देवी, रवि सोनकर, सिकंदर पासवान, प्रियंका तिवारी, अशोक जायसवाल, भरत, जितेंद्र गुप्ता सहित पालिका कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें