निरीक्षण कर जनपद में मतदाता विशेष अभियान का जाना हाल
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कई बूथों का किया निरीक्षण
सचित्र- 59 व 60
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग नए मतदाताओं को सूची से जुड़ने के लिए एक और मौका दिया है। इस दो दिवसीय अभियान में जनपद के सभी बूथों पर मतदाता सूची से नाम जोड़ने के लिए तीन हजार लोगों ने फार्म-6 भर कर मतदाता सूची में शामिल होने का आवेदन किया है। वहीं रविवार को भी मतदान केंद्रों पर लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। वहीं सहायक मुख्य निर्वावन अधिकारी उत्तर प्रदेश अरविंद कुमार पांडेय ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही बूथों पर तैनात बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने तेनुवट, भोजापुर, आलमपुर, अलीनगर, पीडीडीयू नगर व जगदीशसराय सहित कई बूथों पर पहुंचकर बीएलओ व संबंधति अधिकारियों से से मतदाता सूची के विशेष अभियान की जानकारी ली। कहा कि निर्वाचन आयोग के गाइड-लाइन के मुताबिक जिन युवा नागरिकों की उम्र बीते एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पात्र है और इसके पूर्व मतदाता पुनीरीक्षण में जो मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए है। ऐसे मतदाताओं को हर हाल में मतदाता सूची में शामिल किया जाए। मतदाता विशेष कार्यक्रम की जानकारी ली। जहां शनिवार को कुल 1910 मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का आवेदन किया था। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि इसमें कोई भी मतदाता लोकसभा के मतदाता सूची में शामिल होने से बंचित न रह पाएं। समय से कार्यों को पूर्ण कर आयोग को जानकारी उपलब्ध नहीं कराएं जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा विशेष मतदाता अभियान की रिर्पोटिंग व चुनाव कार्य में तेजी लाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।