फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी विज्ञानियों को मेडल देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नेशनल कॉउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, विज्ञान एवं प्राद्योगिकी विभाग के सहयोग से राजेश्वरी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से चहनियां ब्लॉक के परशुरामपुर स्थित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेला के अंतिम दिन बुधवार को पॉपुलर साइंस लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने खाद्य वस्तुओं में हो रही मिलावट पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे बचने का आग्रह किया। उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी लोगों से एक-एक पौधे लगाने की अपील की। इससे पहले विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल बनाने वाले भावी विज्ञानियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि वैज्ञानिक काशी हिंदू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर एच.बी. सिंह ने भूमि की उर्वरा शक्ति कैसे बढ़ाएं और खेतों में खाद की कितनी मात्रा प्रयोग कि जाए के बारे में बताया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के प्रोफेसर एसमिश्रा ने जल संरक्षण एवं प्रोफेसर पीएस वैद्यगी ने जल एवं वायु प्रदूषण पर व्याख्यान दिया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के डॉ. रविशंकर ने जल एवं वायु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय। पीडीडीयू नगर मुख्य इंजीनियर विजय कुमार मिश्रा ने संस्कृत, संस्कृति एवं संस्कार पर जोर दिया। आयुर्वेद के प्रख्यात विद्वान डॉ. एसएस पांडेय ने गलत दिनचर्या एवं अनियमित खानपान से होने वाली बीमारियों एवं बचने के बाबत अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद छात्रों द्वारा लगाए गए चार्ट, मॉडल्स, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में डॉ ए के राय, डॉ रश्मि शुक्ला, अरुण मालवीय, विनोद कुमार सिंह, इमरान खान, प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ यादव, सुभाष यादव, कैलाश, राजनाथ यादव मौजूद रहे। संचालन कमलेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें